मेकअप

जान्हवी कपूर के जैसा नेचुरल और बीची (समुद्र पर छुट्टी का आनन्द) मेकअप कैसे करें

जाहन्वी कपूर मीन राशि की हैं इसलिए इन्हें पानी में रहना खूब पसंद हैं। जाहन्वी कपूर अक्सर ही छुट्टियों का आनन्द लेने समुद्र पर जाती रहती हैं। सुंदर से स्विम सूट में बीची मेकअप कर अपनी छुट्टी समुद्र के साये में गुजारती हैं। उनकी चमकती त्वचा, सुंदर प्राकृतिक होंठ, सुंदरता से किया आँखों का मेकअप हर किसी को प्रेरणा देता है। जाहन्वी जैसा नेचुरल और प्रफुल्लित ब्यूटी लुक्स पाने के लिए नीचे लिखे गये मेकअप टिप्स इस्तेमाल करने चाहिए। 

१. आँखो का नेचुरल लुक वाला मेकअप करें

आँखों को नेचुरल सुंदर बनाने के लिए पीच या रैडिश ब्राउन कलर की आई शैडो इस्तेमाल करें। यह आँखों को उतनी ही गहराई देती है जितनी प्राकृतिक लुक के लिए आवश्यक होती है। रिच ब्राउन अर्थात गहरे भूरे रंग, चारकोल रंग या गहरा काले रंग की आई शैडो आँखों को बहुत हैवी लुक देती है। यह गहरा मेकअप प्रभाव दे नेचुरल लुक समाप्त कर देती है।

पानी में जाने के लिए वॉटर प्रूफ (जिस पर पानी का असर नहीं होता) आई शैडो इस्तेमाल करनी चाहिए। यह पानी में बहती नहीं और प्राकृतिक लुक देती है। 

२. स्किन को दाग रहित व नेचुरल बनाना

इसके लिए उचित फाउंडेशन का इस्तेमाल जरूरी है। मैट कलर के फाउंडेशन हैवी लुक देते हैं।यह स्किन को केकी (बहुत गहरा रंग का) कर देता है। नेचुरल लुक के लिए बी बी क्रीम (बाजार में आसानी से मिल जाती है) या स्किन कलर का फाउंडेशन इस्तेमाल करना चाहिए। गालों के लिए हाईलाइटर का (बाजार में आसानी से मिल जाता है) का इस्तेमाल करें। 

३. ब्लश या ब्रोंजर का प्रयोग

जाहन्वी कभी भी ब्लश या ब्रोन्जर के बिना नहीं रहती (ब्लश या ब्रोन्जर गालों पर इस्तेमाल किया जाता है। यह चीक  बोन्स (गालों की नाक के पास वाली हड्डी) पर लगाया जाता है। 

ब्लश को जाहन्वी नाक के पास तक लगाती हैं। गाल और होंठ पर टिन्ट(गुलाबी रंग) का उपयोग भी करती हैं। 

४. मस्कारा का प्रयोग

आँखों पर मस्कारा का प्रयोग काफी रहता है। आई लाइनर की जरूरत नहीं है। गहरे रंग की आई शैडो और आई लाइनर आँखों को नेचुरल लुक नहीं देते। आँखों को साफ रखना बेहद जरुरी है। वॉटर प्रूफ मस्कारा ही लगाएँ। मस्कारा लगाकर पलकों के बालों को दूर-दूर कर दे और नॉन क्लम्पी (अर्थात पलकों को चिपकाये नहीं) रखें। 

५. होठों का मेकअप

इसके लिए गुलाबी लिप बाम सबसे अच्छा विकल्प है। ग्लॉसी होंठ पाने के लिए उंगलियों से होंठो पर गुलाबी बाम लगायें। और सुंदर दिखाने के लिए हल्के रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

डॉ.उपमा शर्मा

Recent Posts

चेहरे पर होने वाले छोटे-छोटे पिंपल्स को ठीक करने के घरेलू उपाय

खूबसूरत और चमकता चेहरा पाने की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है लेकिन चेहरे…

3 वर्ष ago

मेथी से बनी हुई नाइट एंटी-एजिंग क्रीम – क्रीम एक, फायदे अनेक

मेथी एक ऐसी चीज़ है जो दिखने में छोटी होती है पर इसके हज़ारों फायदे…

3 वर्ष ago

कुणाल कपूर के अंदाज में बनी लजीज रेसिपी नवरत्न पुलाव रेसिपी

यूं तो नवरत्न अकबर के दरबार में मौजूद उन लोगों का समूह था, जो अकबर…

3 वर्ष ago

सर्दियों के लिए ख़ास चुने हुए डार्क कलर सूट के लेटेस्ट डिज़ाइन

वैसे तो गहरे और चटकदार रंग के कपडे किसी भी मौसम में बढ़िया ही लगते…

3 वर्ष ago

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से बचने के असरदार टिप्स

डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जो आपके बालों को तो कमज़ोर बनाती ही है, साथ…

3 वर्ष ago

हैवी रजाई और ब्लैंकेट को घर पर कैसे साफ करें?

कड़कड़ाती सर्दियों का दौर शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी है जिसमें हैवी…

3 वर्ष ago