Most-Popular

दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में १० रोचक तथ्य जो आपको पता नहीं होंगे

ज़ी टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक “बनूँ मैं तेरी दुल्हन” से अपने सफल करियर की शुरुआत करने वाली अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी आज “इशिता” के नाम से लगभग हर एक घर में जानी जाती हैं।

लोगों को इनके द्वारा किए गए टीवी शो के बारे में तो पता होंगे ही, पर आज हम इस लेख में दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में ऐसे १० रोचक तथ्य बताएँगे जो आपको पता ही नहीं होंगे। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य।

1. इनका जन्म १४ दिसम्बर १९८४ को भोपाल, मध्यप्रदेश में हुआ था। हालांकि ये अपने घर की दूसरी बेटी हैं, लेकिन इनका लालन पालन एक बेटे के रूप में ही हुआ है। बचपन में ये लड़कों की तरह ही कपड़े पहनना पसंद करती थीं।

2. इन्होंने करमेल कान्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय से अपनी शिक्षा ग्रहण की थी और भोपाल के नूतन कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

3. इन्होंने उत्तरकाशी में स्थित नेहरू इन्स्टीच्युट ऑफ माऊनटीनियरिंग से पर्वतारोहण का कोर्स किया है। इसका अलावा इन्होंने भोपाल में ही स्थित भोपाल राइफल अकादमी से राइफल चलाने का भी कोर्स किया है, जिसमें उन्हे स्वर्ण पदक भी हासिल है।

4. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी, भोपाल में एक एंकर के रूप में की थी।

5. दिव्यांका त्रिपाठी मिस भोपाल २००५ के खिताब से भी नवाज़ी जा चुकी हैं।इन्होने २००४ में “ इंडियाज़ बेस्ट सिनेस्टार की खोज ” में भाग लिया था और भोपाल क्षेत्र की विजेता भी घोषित की जा चुकी हैं। उनकी इसी जीत के बदौलत ही उन्हें “ बनूँ मैं तेरी दुल्हन “ में एक मुख्य किरदार को निभाने का मौका हासिल हुआ था।

6. इन्होने वर्ष २००३ में पैंटीन ज़ी टीन कुइन में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में इन्हें मिस बिउटीफूल स्किन के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। इन्होंने दूरदर्शन के टेलीफ़िल्मों में भी काम किया है।

7. साल २०१५ में इन्हे “ शान-ए-भोपाल” के ख़िताब से भी सम्मानित किया जा चुका है।

8. बहुत ही कम लोगों को ही शायद पता होगा कि दिव्यांका शुद्ध शाकाहारी हैं, लेकिन ये आमिष भोजन भी बड़ा ही अच्छा तैयार कर सकती हैं। इन्हें चौकलेट और आइसक्रीम खाना बहुत ही ज्यादा पसंद है।

9. जब भी ये घर आती हैं, तो इन्हें अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिताने में ही सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।  इन्हें सफ़ेद रंग भाता है। इन्हें लैकमे ब्रांड बहुत ही ज्यादा पसंद है। ये मुंबई के लोखंडवाला से शॉपिंग करना बहुत पसंद करती हैं।

10. इन्हें कुत्तों को पालतू जानवर के रूप में रखना बहुत ही पसंद है। इन्हें जानवर बहुत पसंद हैं।

शिवांगी महाराणा

Recent Posts

चेहरे पर होने वाले छोटे-छोटे पिंपल्स को ठीक करने के घरेलू उपाय

खूबसूरत और चमकता चेहरा पाने की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है लेकिन चेहरे…

3 वर्ष ago

मेथी से बनी हुई नाइट एंटी-एजिंग क्रीम – क्रीम एक, फायदे अनेक

मेथी एक ऐसी चीज़ है जो दिखने में छोटी होती है पर इसके हज़ारों फायदे…

3 वर्ष ago

कुणाल कपूर के अंदाज में बनी लजीज रेसिपी नवरत्न पुलाव रेसिपी

यूं तो नवरत्न अकबर के दरबार में मौजूद उन लोगों का समूह था, जो अकबर…

3 वर्ष ago

सर्दियों के लिए ख़ास चुने हुए डार्क कलर सूट के लेटेस्ट डिज़ाइन

वैसे तो गहरे और चटकदार रंग के कपडे किसी भी मौसम में बढ़िया ही लगते…

3 वर्ष ago

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से बचने के असरदार टिप्स

डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जो आपके बालों को तो कमज़ोर बनाती ही है, साथ…

3 वर्ष ago

हैवी रजाई और ब्लैंकेट को घर पर कैसे साफ करें?

कड़कड़ाती सर्दियों का दौर शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी है जिसमें हैवी…

3 वर्ष ago