स्वास्थ्य

इलायची के १८ आश्चर्यजनक फायदे आपके स्वास्थ पर

इलायची लगभग हर घर में पायी जाती है। कारण है इसकी खुशबू और इसकी स्वाद बढ़ने वाली गुणवत्ता। इलायची की महक मुँह को ही नहीं, खाने को भी महका देती है। इलायची में कई सारे तत्व भी पाए जाते है जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, सल्फर और मैग्नीशियम। इलायची एंटी-ऑक्सीडेंट का भी काम करती है।


इलायची दो प्रकार की होती है – बड़ी इलायची और छोटी इलायची। बड़ी इलायची को ज़्यादातर खाने में मसाले की तरह इस्तेमाल किया जाता है और छोटी इलायची को माउथ फ्रेशनर और मिठाइयों में इस्तेमाल किया जाता है।
इलायची के बहुत से स्वास्थ से सम्बंधित फायदे भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है।इसे कई सारी औषधि बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।
१.  इलायची पाचन तंत्र को मजबूत करती है। यह गले और पेट में होने वाली जलन को कम कर के शरीर को ठंडक पहुँचाती है। यह गैस, एसिडिटी जैसी शिकायत को भी दूर करती है।

 

२.  इलायची की सुगंध के कारण इसे माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह  मुँह में बनने वाले बैक्टीरिया को मारती है और मुँह की दुर्गन्ध को भी दूर करती है।

३.  इलायची खाने से  नशा करने की आदत भी दूर हो जाती है। नशा करने की इच्छा होने पर इलायची के दाने चूसने से इच्छा खत्म हो जाती है।

४.  बड़ी इलायची,  डोडा, और एक लौंग को सेक कर पीस ले, और इसका चूर्ण बना ले। इसका एक चौथाई भाग शहद के साथ रात में देने से खांसी की परेशानी दूर हो जाती है।

५.  हिचकी आने की परेशानी में भी इलायची काम करती है। इसके लिए ४ इलाइची को आधा किलो पानी में उबाल ले, पानी आधा रह जाने पर इसे पीने से हिचकी बंद हो जाती है।

६.  इलायची को शहद के साथ लेने से घबराहट भी दूर हो जाती है।

 

७. इलायची ठंडी होने के कारण  गर्मी से होने वाली परेशानियों को भी दूर करती है

८.  इलाइची का इस्तेमाल उल्टी बंद करने के लिए भी किया जाता है। उल्टी होने पर इलाइची के दाने खिलने से आराम मिलता है।

९.  प्रेगनेंसी के दौरान भी इलायची दी जाती है ताकि बीमारियों से बचा जा सके और पेट ज़्यादा न निकले।

१०. आँखों से पानी गिरने की समस्या के लिए भी इलायची लाभकारी है। २ छोटी इलायची दूध में उबालकर देने से काफी लाभ मिलता है।

 

११.  इलायची सर दर्द, पेट दर्द, और जोड़ो के दर्द की पुरानी बीमारी को भी ठीक करती है।

१२.  इलायची पथरी की शिकायत के लिए भी बहुत लाभकारी है, और साथ ही ये पेशाब की जलन को भी दूर करती है।

१३.  इलायची ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।

१४. इलायची दिमाग को मजबूती देता है और यादाश्त बढ़ने में भी मदद करता है।

१५.  इलायची आँखों की रोशनी बढ़ने में भी मददगार साबित होती है।

१६.  इलायची खून को साफ़ करने का भी काम करती है। यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकल देती है.।

 

१७.  इलायची दिल की रक्षा भी करती है। इसे खाने से पल्स रेट नियंत्रण में रहती है।

१८.  इलायची डिप्रेशन जैसी परेशानी को भी ठीक करने की क्षमता रखती है। इलायची को खाने या उसकी चाय पीने से तनाव से छुटकारा मिलता है, और ताज़गी आती है।

नम्रता सिंह

Recent Posts

चेहरे पर होने वाले छोटे-छोटे पिंपल्स को ठीक करने के घरेलू उपाय

खूबसूरत और चमकता चेहरा पाने की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है लेकिन चेहरे…

3 वर्ष ago

मेथी से बनी हुई नाइट एंटी-एजिंग क्रीम – क्रीम एक, फायदे अनेक

मेथी एक ऐसी चीज़ है जो दिखने में छोटी होती है पर इसके हज़ारों फायदे…

3 वर्ष ago

कुणाल कपूर के अंदाज में बनी लजीज रेसिपी नवरत्न पुलाव रेसिपी

यूं तो नवरत्न अकबर के दरबार में मौजूद उन लोगों का समूह था, जो अकबर…

3 वर्ष ago

सर्दियों के लिए ख़ास चुने हुए डार्क कलर सूट के लेटेस्ट डिज़ाइन

वैसे तो गहरे और चटकदार रंग के कपडे किसी भी मौसम में बढ़िया ही लगते…

3 वर्ष ago

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से बचने के असरदार टिप्स

डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जो आपके बालों को तो कमज़ोर बनाती ही है, साथ…

3 वर्ष ago

हैवी रजाई और ब्लैंकेट को घर पर कैसे साफ करें?

कड़कड़ाती सर्दियों का दौर शुरू होने में बस कुछ ही समय बाकी है जिसमें हैवी…

3 वर्ष ago